ब्रैंड फाइनेंस के मुताबिक, दुनिया के 10 सबसे मूल्यवान फूड ब्रैंड्स कौनसे हैं?
ब्रैंड वैल्यूएशन कंसल्टेंसी ब्रैंड फाइनेंस की रिपोर्ट के मुताबिक, नेस्ले $20.8 बिलियन (₹1,745 अरब) के मूल्यांकन के साथ 2024 का सबसे मूल्यवान फूड ब्रैंड है। बकौल रिपोर्ट, उसके बाद लेज़, यिली, टायसन, डैनोन, क्वेकर, केलॉग्स और मार्स रिगले का स्थान है। वहीं ब्रैंड फाइनेंस की रिपोर्ट के अनुसार, AAA+ रेटिंग के साथ अमूल दुनिया का सबसे मज़बूत फूड ब्रैंड है।