ब्रैंड्स के लिए कैंपेन पर व्यूज़ से अधिक ज़रूरी आपका 3 सेकेंड का ध्यान होता हैः स्टडी
लूमन, डब्ल्यूपीपी व स्नैपचैट की एक स्टडी के मुताबिक, ब्रैंड्स के लिए किसी विज्ञापन/कैंपेन पर लोगों का 3 सेकेंड का अटेंशन (ध्यान) व्यूज़ के मुकाबले 8 गुना अधिक फायदेमंद होता है। बकौल स्टडी, अटेंशन में 5% बढ़त किसी ब्रैंड कैंपेन की छवि को 2 गुना अच्छा कर सकती है। इस स्टडी में 3000 लोगों के साथ एक्सपेरिमेंट किया गया था।