बुरे वक्त में पता चलता है कि अपना कौन है: कांग्रेस में शामिल होने के बाद विनेश फोगाट
रेसलर विनेश फोगाट ने कांग्रेस में शामिल होने के बाद कहा कि बुरे वक्त में पता चलता है कि अपना कौन है। उन्होंने कहा, "कांग्रेस पार्टी का मैं बहुत धन्यवाद करना चाहती हूं। जब हमें सड़क पर घसीटा गया तब बीजेपी के अलावा सभी पार्टियां हमारे साथ खड़ी थीं। अन्य पार्टियां हमारे दर्द और आंसुओं को समझ पा रही थीं।"