बुर्किना फासो में सैन्य अड्डे पर हुआ आतंकी हमला, 50 सैनिकों की मौत
बुर्किना फासो के डार्गो में बने मिलिट्री बेस पर आतंकियों ने हमला किया है जिसमें करीब 50-सैनिकों की मौत हो गई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, हमले में 100 लोग शामिल थे जिन्होंने बेस पर आकर तबाही मचाई और सामान लूट लिया। हमले में जमात नुसरत अल-इस्लाम वल-मुस्लिमीन (जेएनआईएम) नामक आतंकी संगठन का हाथ होने की संभावना जताई जा रही है।