ब्रिक्स घोषणापत्र में चीन और रूस ने UNSC में भारत की 'बड़ी भूमिका' का किया समर्थन
ब्रिक्स घोषणापत्र में चीन और रूस ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) में भारत और ब्राज़ील की बड़ी भूमिका की आकांक्षाओं के लिए अपने समर्थन को दोहराया है। ब्रिक्स ने यूएन सुधारों के ज़रिए ग्लोबल साउथ की आवाज़ मज़बूत करने पर ज़ोर दिया। घोषणापत्र में वैश्विक आर्थिक शासन को मज़बूत करने के लिए ब्रिक्स की प्रतिबद्धता को भी दोहराया गया।