ब्रिक्स ने 'सामूहिक हत्याओं' के लिए इज़रायल की निंदा कर गाज़ा में युद्धविराम की अपील की
ब्रिक्स ने गाज़ा में युद्धविराम और इज़रायल व गाज़ा के बंधकों की रिहाई की अपील की है। वहीं, ब्रिक्स ने सैन्य कार्रवाई में हुई 'सामूहिक हत्याओं' के चलते इज़रायल की निंदा भी की। गौरतलब है, 16वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के बाद जारी घोषणापत्र में अप्रैल में सीरिया में ईरान के वाणिज्य दूतावास पर हुए इज़रायली हमले की निंदा की गई।