ब्रिक्स के मौजूदा अध्यक्ष ब्राज़ील ने मंगलवार को एलान किया कि इंडोनेशिया ब्रिक्स समूह का पूरी तरह से सदस्य बन गया है। ब्राज़ील ने कहा कि 2023 में जोहान्सबर्ग शिखर सम्मेलन में ब्रिक्स के सदस्यों ने इंडोनेशिया की उम्मीदवारी का समर्थन किया था। गौरतलब है कि इंडोनेशिया ब्रिक्स में शामिल होने वाला 11वां देश है।