ब्रेकअप की अटकलों के बीच इवेंट में अलग बैठे दिखने के बाद मलाइका को भीड़ से निकालते दिखे अर्जुन
ब्रेकअप की अटकलों के बीच दिल्ली के इवेंट में ऐक्टर्स अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा के अलग-अलग बैठे दिखने के बाद इवेंट के एक वीडियो में अर्जुन उन्हें भीड़ से निकालते दिख रहे हैं। अर्जुन को सेल्फी के लिए फैंस ने घेरा था जिसकी वजह से मलाइका निकल नहीं पा रही थीं। इसके बाद अर्जुन उनके लिए रास्ता बनाते दिखे।