ब्रेकअप की खबरों के बीच करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश ने शेयर कीं वेकेशन की तस्वीरें
ब्रेकअप की खबरों के बीच ऐक्टर करण कुंद्रा और अभिनेत्री तेजस्वी प्रकाश ने लंदन से वेकेशन की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। तेजस्वी ने तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा, "प्यार एक जाना-पहचाना एहसास है♥️।" इससे पहले 'बिग बॉस-15' फेम राजीव अदातिया ने इंस्टाग्राम स्टोरीज़ पर एक वीडियो पोस्ट किया था जिसमें वह करण और तेजस्वी संग नज़र आए थे।