ब्रेकअप के बाद युवक ने खाईं नींद की गोलियां, इंस्टाग्राम से मिले अलर्ट पर पहुंची पुलिस; बचाई जान
ग्रेटर नोएडा में ब्रेकअप के बाद एक युवक ने कथित तौर पर नींद की गोलियां खाकर खुदकुशी की कोशिश की। युवक ने इंस्टाग्राम पर वीडियो पोस्ट कर लिखा, "यह मेरा आखिरी वीडियो है, पता नहीं फिर रहूं या नहीं।" वीडियो में आत्मघाती संकेत मिलने पर मेटा ने पुलिस को अलर्ट भेजा जिन्होंने सिर्फ 5-मिनट में पहुंचकर युवक की जान बचाई।