ब्रोकरेज फर्म ने कहा- 2025 में मुनाफा देंगे डिफेंस स्टॉक; दी ये 5 शेयर खरीदने की सलाह
ब्रोकरेज फर्म ऐंटीक रिसर्च ने कहा है कि डिफेंस सेक्टर के स्टॉक 2025 में अच्छा मुनाफा देंगे और हालिया गिरावट में इन्हें खरीदने का शानदार मौका है। बकौल फर्म, डिफेंस शेयर्स के ग्रोथ की संभावनाएं कम नहीं हुई हैं। फर्म ने हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स, भारत डायनेमिक्स, मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स और पीटीसी इंडस्ट्रीज़ के शेयर खरीदने की सलाह दी है।