ब्रोकरेज फर्म मोतीलाल ओसवाल ने बताए 3 दमदार शेयर, मिल सकता है 23% तक का रिटर्न
ब्रोकरेज फर्म मोतीलाल ओसवाल ने 3 दमदार शेयर बताए हैं जो आने वाले समय में 11% से लेकर 23% तक का ज़बरदस्त रिटर्न दे सकते हैं। इनमें महिंद्रा ऐंड महिंद्रा, एचसीएल टेक और ऐक्सिस बैंक के शेयर शामिल हैं। ब्रोकरेज ने महिंद्रा ऐंड महिंद्रा का टारगेट प्राइस ₹3,643 तय किया है जो इसके करंट प्राइस से करीब 18% ज़्यादा है।