ब्रोकरेज फर्म सिटी ने ₹10 वाले Vi के शेयर में तूफानी तेज़ी की जताई आशंका, 40% ऊपर का दिया टारगेट
वोडाफोन आइडिया (Vi) के शेयर पर ब्रोकरेज फर्म सिटी ने 'Buy' रेटिंग देते हुए करीब ₹14 का टारगेट दिया है जो मौजूदा स्तर से लगभग 37-40% की तेज़ी दिखाता है। रिपोर्ट के मुताबिक, AGR बकाए में राहत और करीब ₹25,000 करोड़ के संभावित कर्ज से Vi की फाइनेंशियल स्थिति सुधर सकती है जिससे शेयर में तेज़ी की उम्मीद जगी है।