ब्रोकली सैंडविच खाने के बाद हुई शख्स की मौत, घातक बीमारी के आउटब्रेक के बीच इटली में अलर्ट
इटली में एक फूड ट्रक से दूषित ब्रोकली और सॉसेज वाला सैंडविच खाकर एक शख्स की मौत हो गई जबकि 9 लोगों को अस्पताल में भर्ती करना पड़ा है। इसे 'बॉटुलिज़्म' का आउटब्रेक माना जा रहा है और अधिकारियों ने देशभर में ब्रोकली को बाज़ारों से हटाने का निर्देश दिया है। इससे पहले सार्डिनिया में इसका आउटब्रेक सामने आया था।