ब्रेग्ज़िट के बाद से कोई भी ब्रिटिश PM पूरा नहीं कर पाया अपना कार्यकाल
कीर स्टार्मर 2016 के ब्रेग्ज़िट जनमत-संग्रह के बाद इस्तीफा देने वाले ब्रिटेन के छठे प्रधानमंत्री और कार्यकाल पूरा न करने वाले पांचवें प्रधानमंत्री हैं। फिक्स्ड-टर्म पार्लियामेंट्स ऐक्ट के तहत डेविड कैमरून अपना कार्यकाल पूरा करने वाले आखिरी प्रधानमंत्री थे। उनके बाद थेरेसा मे, बोरिस जॉनसन, लिज़ ट्रस और ऋषि सुनक प्रधानमंत्री बने, लेकिन कोई अपना कार्यकाल पूरा नहीं कर सका।