ब्राज़ील के पूर्व राष्ट्रपति को किया गया हाउस अरेस्ट, तख्तापलट की साजिश का लगा आरोप
ब्राज़ील के सुप्रीम कोर्ट ने पूर्व राष्ट्रपति जेयर बोलसोनारो को हाउस अरेस्ट करने का आदेश दिया है। उनपर 2022 के चुनाव में हार के बावजूद सत्ता में बने रहने के लिए तख्तापलट की साज़िश रचने का आरोप है। जेयर ने 3 सांसद बेटों के सोशल मीडिया अकाउंट्स के ज़रिए कंटेंट पोस्ट किया था। जेयर ट्रंप के करीबी माने जाते है।