ब्राज़ील के बाद अपनी यात्रा के अंतिम चरण में नामीबिया पहुंचे पीएम मोदी, बजाया ड्रम
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी यात्रा के अंतिम चरण में बुधवार को नामीबिया पहुंचे जहां उनका पारंपरिक तरीके से स्वागत किया गया। इस दौरान पीएम मोदी ने नामीबिया के स्थानीय कलाकारों के साथ ड्रम भी बजाया जिसका वीडियो सामने आया है। भारत और नामीबिया के बीच व्यापार, निवेश, शिक्षा, स्वास्थ्य जैसे क्षेत्रों में 6 महत्वपूर्ण समझौते हो सकते हैं।