ब्राज़ील के मराजो आइलैंड पर पुलिस भैंसों पर बैठकर करती है पेट्रोलिंग
ब्राज़ील के मराजो आइलैंड पर पुलिस एशियाई भैंसों पर बैठकर पेट्रोलिंग करती है। इस आइलैंड पर इंसानों से ज़्यादा भैंसे हैं और यहां इनकी संख्या 5 लाख है जबकि इंसानों की जनसंख्या 4.40 लाख है। कुछ स्थानीय लोगों का मानना है कि ये भैंसें एक जहाज के मलबे पर तैरती हुई आई थीं। ये भैंसें यहां घूमने में सक्षम हैं।