ब्राज़ील के राष्ट्रपति राजकीय दौरे पर पहुंचे भारत, इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में करेंगे शिरकत

ब्राज़ील के राष्ट्रपति लुइज़ इनासियो लूला डा सिल्वा बुधवार को राजकीय दौरे पर दिल्ली पहुंच गए हैं। वह दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित 'इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026' में शिरकत करेंगे और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ द्विपक्षीय बातचीत करेंगे। भारतीय विदेश मंत्रालय ने बताया कि केंद्रीय विदेश राज्यमंत्री पबित्रा मार्गेरिटा ने राष्ट्रपति सिल्वा का गर्मजोशी से स्वागत किया।

Load More