ब्राज़ील में अचानक प्रेस कॉन्फ्रेंस खत्म कर जंगल की तरफ जाने लगे बाइडन, सामने आया वीडियो
जी-20 समिट के लिए ब्राज़ील गए अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में किसी भी सवाल का जवाब दिए बिना उसे अचानक खत्म कर दिया। इसके बाद वह अमेज़न के जंगल की तरफ चले गए जिसका वीडियो सामने आया है। रूस के सरकारी मीडिया नेटवर्क आरटी ने बाइडन का मज़ाक उड़ाते हुए कहा, "कहां जा रहे हैं जो?"