ब्राज़ील में क्रैश हुए विमान में सवार महिला द्वारा परिवार को आखिरी बार भेजे गए मेसेज आए सामने
ब्राज़ील में क्रैश हुए विमान में सवार एक महिला ने उड़ान से पहले अपने परिवार को विमान की स्थिति के बारे में मेसेज भेजा था। महिला ने लिखा था, "दो घंटे की उड़ान है। हम बारिश में पहुंचेंगे। मैं इस फ्लाइट से डरी हुई हूं...यह विमान सच में पुराना है।" विमान में सवार सभी लोगों की मौत हो गई थी।