बुर्ज खलीफा का मालिक कौन है और कौन वसूलता है इसका किराया?
दुनिया की सबसे ऊंची इमारत बुर्ज खलीफा को दुबई की 'एमार प्रॉपर्टीज़' ने बनाया है जिसके मालिक मोहम्मद अली अलाब्बार हैं। 300+ लग्ज़री होटल रूम और करीब 900 हाई-एंड अपार्टमेंट वाले बुर्ज खलीफा में एक प्रॉपर्टी की कीमत करीब 3,000 दिरहम/वर्ग-फीट और 1BHK फ्लैट का सालाना किराया 1.5-1.8 लाख दिरहम तक है। किराया एमार प्रॉपर्टीज़ और अलाब्बार को मिलता है।