बेरोज़गारी के कारण पिता ने आत्महत्या करने के बारे में सोचा था: ऐक्टर विक्की कौशल
अभिनेता विक्की कौशल ने एक पॉडकास्ट में अपने परिवार के संघर्षों के बारे में बात करते हुए बताया है कि एक समय उनके पिता बेरोज़गारी के कारण आत्महत्या करने के बारे में सोचने लगे थे। उन्होंने कहा, "मेरे पिता पंजाब के एक छोटे से गांव में रहते थे। मुंबई आने पर पिता सफाईकर्मी का काम करने को भी तैयार थे।"