बेरोज़गारी छिपाने के लिए किराए पर ऑफिस लेकर नौकरी करने का दिखावा कर रहे चीन में लोग
चीन में एक प्रचलन बढ़ रहा है जिसमें बेरोज़गार लोग किसी ऑफिस स्पेस को किराए पर लेकर नौकरी करने या बॉस होने का दिखावा करते हैं। बकौल रिपोर्ट्स, जो अपनी बेरोज़गारी उजागर नहीं करना चाहते उन्हें यह सेवा अस्थाई राहत प्रदान करती है। चीनी सोशल मीडिया पर कुछ लोग इस सेवा की सराहना जबकि कुछ इसकी आलोचना कर रहे हैं।