बेरोज़गार युवक ने यूपी में फंदे से लटककर की खुदकुशी, पत्नी ने भी छत से कूदकर दी जान
वाराणसी (यूपी) के होटल में एक 27-वर्षीय बेरोज़गार युवक ने फंदे से लटककर खुदकुशी कर ली जिसके बाद गोरखपुर में उसकी पत्नी ने भी छत से कूदकर जान दे दी। दोनों की 2-साल पहले लव मैरिज हुई थी और वह ससुर के घर (गोरखपुर) में रह रहा था। ससुर ने बताया कि दामाद को नशे की लत लग गई थी।