ब्रिटेन की 48 वर्षीय महिला को घर में टाइल्स के नीचे मिला 100 साल पुराना लव लेटर
ब्रिटेन की 48 वर्षीय महिला डॉन कॉर्न्स को उनके घर में टाइल्स के नीचे करीब 100 साल पुराना लव लेटर मिला है। कॉर्न्स ने बताया कि सफाई के दौरान उनकी 55 इंच की एलईडी गिरने से टाइल्स टूट गई थी जहां से उन्हें यह लेटर मिला। बकौल कॉर्न्स, घर खरीदते समय उन्हें बताया गया था कि यह 1917 का है।