ब्रिटेन के आम चुनाव में मतदान करने के लिए पत्नी का हाथ पकड़कर बूथ पहुंचे पीएम सुनक
ब्रिटेन के आम चुनाव के लिए प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने अपनी पत्नी अक्षता मूर्ति के साथ नॉर्थ यॉर्कशायर के रिचमंड में मतदान किया है। एक वीडियो सामने आया है जिसमें पति-पत्नी हाथ पकड़कर पोलिंग बूथ के अंदर जाते हुए दिख रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, मतदान शुरू होने के 30 मिनट बाद ही सुनक बूथ पर पहुंच गए थे।