ब्रिटेन की महिला के पास हैं 10 से अधिक 'नाक', हर इवेंट पर मैग्नेट से बदल लेती है लुक
ब्रिटेन की महिला जेन हार्डमैन के पास अलग-अलग डिज़ाइन-रंग की 10 से अधिक नकली नाक हैं जिन्हें वह मैग्नेट के ज़रिए चेहरे पर लगाती हैं। 2017-में एक ऑटोइम्यून बीमारी के चलते उनकी असली नाक हटानी पड़ी थी। डॉक्टरों ने उनके चेहरे की हड्डी में छोटे-छोटे इम्प्लांट लगाए जिनके ऊपर मैग्नेट लगाया गया जिससे वह प्रोस्थेटिक नाक को लगा/हटा सकती हैं।