ब्रिटेन का सबसे शक्तिशाली AI सुपरकंप्यूटर हुआ लाइव
ब्रिटेन का सबसे शक्तिशाली एआई सुपरकंप्यूटर इसाम्बार्ड-एआई ब्रिस्टल में लॉन्च हो गया है। ₹2,600 करोड़ की यह मशीन एक सेकेंड में वह काम कर सकेगी जिसे पूरी दुनिया की आबादी को करने में 80 साल लगेंगे। इसाम्बार्ड-एआई का वज़न लगभग 150 टन है जो 25 अफ्रीकी हाथियों के वज़न के बराबर है। यह सामान्य लैपटॉप से 1,00,000 गुना तेज़ है।