ब्रिटेन ने अपने नागरिकों को बांग्लादेश की यात्रा करने को लेकर किया सतर्क
ब्रिटेन की सरकार ने ब्रिटिश नागरिकों को बांग्लादेश की यात्रा करने को लेकर सतर्क किया है। सरकार के मुताबिक, बांग्लादेश में कई जगह आतंकवादी हमले होने की आशंका है जिनमें वे स्थान भी शामिल हो सकते हैं जहां विदेशी नागरिक जाते हैं। बकौल सरकार, धार्मिक अल्पसंख्यक समुदायों और पुलिस व सुरक्षाबलों को निशाना बनाकर हमले किए गए हैं।