ब्रिटेन पीएम ने सट्टा लगाने के आरोप में फंसे अपने दो उम्मीदवारों से समर्थन लिया वापस
ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने आम चुनाव की तारीख को लेकर सट्टा लगाने के आरोपों का सामना कर रहे कंज़र्वेटिव पार्टी के अपने दो उम्मीदवारों से पार्टी का समर्थन वापस ले लिया है। ब्रिटेन के पीएम ने यह कदम 4 जुलाई को होने वाले चुनाव से पहले उठाया है और विपक्ष आरोपियों के निलंबन की मांग कर रहा था।