ब्रिटेन में अमेरिकी एयर बेस पर नज़र आए कई रहस्यमयी ड्रोन
यूनाइटेड स्टेट्स एयर फोर्स (यूएसएएफ) ने बताया है कि ब्रिटेन में बुधवार और शुक्रवार को उनके 3 एयर बेस पर कई रहस्यमयी ड्रोन दिखाई दिए। इन ड्रोन्स को 'छोटे मानवरहित एरियल सिस्टम' के रूप में परिभाषित किया गया है और अब तक यह स्पष्ट नहीं है कि ये ड्रोन्स किसी शत्रु देश के हैं या नहीं।