ब्रिटेन में चुनाव प्रचार के दौरान महिला नेता की गर्दन चाटने वाली महिला को हुई सज़ा
ब्रिटेन में एक महिला को महिला नेता मोनिका लेनन के साथ चुनाव प्रचार के दौरान अभद्र व्यवहार करने के लिए सज़ा सुनाई गई है। आरोपी महिला पर लेनन से संपर्क साधने या बातचीत करने पर 3 साल के लिए रोक लगा दी गई है। बकौल रिपोर्ट्स, महिला ने 2024 में लेनन को ज़बरदस्ती पकड़कर उनकी गर्दन चाटी थी।