ब्रिटेन में डांस क्लास में नाबालिग ने लोगों पर किया चाकू से हमला, 2 बच्चों की हुई मौत
ब्रिटेन में सोमवार को एक डांस क्लास में एक 17 वर्षीय लड़के ने लोगों पर चाकू से हमला कर दिया जिसमें 2 बच्चों की मौत हो गई और 9 लोग घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर चाकू बरामद किया गया है। एक प्रत्यक्षदर्शी के अनुसार, उसने खून से लथपथ बच्चों को भागते हुए देखा था।