ब्रिटेन में हिंसा भड़काने के आरोप में पाकिस्तान में गिरफ्तार हुआ शख्स
ब्रिटेन में अगस्त 2024 की शुरुआत में 3 बच्चियों की हत्या के बाद हुए हिंसक प्रदर्शनों को भड़काने के आरोप में लाहौर (पाकिस्तान) में एक शख्स को गिरफ्तार किया गया है। इस शख्स को 'साइबर आतंकवाद' के शक में गिरफ्तार किया गया है। आरोपी उस वेबसाइट से जुड़ा था जिसने बच्चियों के संदिग्ध हमलावर का गलत नाम बताया था।