ब्रिटिश टेनिस प्लेयर ने विपक्षी खिलाड़ी से डियोडरेंट लगाने को कहा; आलोचना के बाद मांगी माफी

ब्रिटिश टेनिस खिलाड़ी हैरियट डार्ट ने मंगलवार को रूओन ओपन के फर्स्ट राउंड के दौरान अंपायर से कहा कि वह विपक्षी खिलाड़ी फ्रांस की लुइस बॉइसन को डियोडरेंट लगाने के लिए कहें। डार्ट ने कहा, "उसे डियोडरेंट लगाने के लिए कह सकते हैं?...बदबू आ रही है।" मैच हारने व बयान की आलोचना होने पर डार्ट ने सबसे माफी मांगी है।

Load More