ब्रिटिश ट्रैवल व्लॉगर ने वंदे भारत ट्रेन के गढ़े कसीदे, कहा- ऐसा तो लंदन में भी नहीं है
मुंबई-गोवा वंदे भारत एक्सप्रेस में सफर करने वालीं ब्रिटिश ट्रैवल व्लॉगर चार्ली ने ट्रेन के फीचर्स की तारीफ की है। उन्होंने ट्रेन में चढ़ने पर गुलाब मिलने पर कहा, "ऐसा तो थेम्सलिंक ट्रेन (लंदन) में भी नहीं होता।" चार्ली ने कहा, "मेरे लिए यह अब तक की सबसे आरामदायक ट्रेन सीट है...ये सीटें आसानी से घुमाई भी जा सकती हैं।"