ब्रिटिश पीएम से अधिक वेतन पाने को लेकर विवाद के बाद उनके चीफ ऑफ स्टाफ ने दिया इस्तीफा
ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर की 'चीफ ऑफ स्टाफ' सू ग्रे ने रविवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया। बकौल ग्रे, उनके बारे में टिप्पणियां सरकार के महत्वपूर्ण कामों में बाधा बन सकती हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, ग्रे पीएम से ज़्यादा कमा रही हैं। उनका वेतन £1,70,000 है जो पीएम कीर को मिलने वाले वेतन से £3,000 ज़्यादा है।