ब्रिटिश पर्यटक बना पापुआ न्यू गिनी में सुदूर जनजातियों से मिलने वाला पहला व्यक्ति
ब्रिटिश पर्यटक डैनियल पिंटो पापुआ न्यू गिनी में कई सुदूर जनजातियों से मिलने वाले पहले व्यक्ति बन गए हैं। 27 वर्षीय पिंटो पहले ही 138 देशों की यात्रा कर चुके हैं और पिछले महीने उन्होंने पापुआ न्यू गिनी में करीब 3 सप्ताह बिताए थे। पिंटो ने कहा कि जिन जनजातियों से उन्होंने मुलाकात की वहां उनका गर्मजोशी से स्वागत हुआ।