ब्रिटिश लाइब्रेरी है दुनिया की सबसे बड़ी लाइब्रेरी, हैं 20 करोड़ किताबें
यूके की ब्रिटिश लाइब्रेरी दुनिया की सबसे बड़ी लाइब्रेरी है। 1973 में स्थापित की गई इस लाइब्रेरी में करीब 20 करोड़ किताबें हैं। यहां 300 से अधिक भाषाओं में किताबें, टिकट, पांडुलिपि, समाचार पत्र, मैप व अन्य रिकॉर्ड्स व दस्तावेज़ उपलब्ध हैं। रिपोर्ट्स हैं कि इस लाइब्रेरी में हर साल करीब 17.5 लाख लोग आते हैं।