ब्रिटिश संसद में उठा बांग्लादेश में हिंदुओं के खिलाफ हिंसा का मुद्दा
ब्रिटेन के संसद में सोमवार को लेबर पार्टी के सांसद बैरी गार्डिनर और कंज़र्वेटिव पार्टी की सांसद प्रीति पटेल ने विदेश मंत्री कैथरीन वेस्ट से बांग्लादेश में हिंदू समुदाय पर हो रहे हमलों पर प्रतिक्रिया मांगी। इस पर कैथरीन वेस्ट ने जवाब देते हुए कहा कि बांग्लादेश की अंतरिम सरकार ने हिंदू समुदाय के लिए सुरक्षा के आश्वासन दिए हैं।