बुराड़ी कांड वाली तारीख पर एमपी में फंदे से लटका मिला पूरा परिवार
अलीराजपुर (एमपी) के एक घर में पति-पत्नी व 3 बच्चों के शव फंदे से लटके मिले हैं और उनके रिश्तेदारों ने हत्या की आशंका जताई है। हालांकि, पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है। 2018 में 1 जुलाई को ही बुराड़ी (दिल्ली) के एक घर में 11 लोगों के शव फंदे से लटके मिले थे जिन्होंने आत्महत्या की थी।