ब्रॉड के सम्मान में ट्रेंट ब्रिज के पविलियन एंड का नाम बदलकर किया जाएगा 'स्टुअर्ट ब्रॉड एंड'

इंग्लैंड व वेस्टइंडीज के बीच होने वाले दूसरे टेस्ट मैच के पहले दिन पूर्व पेसर स्टुअर्ट ब्रॉड के सम्मान में ट्रेंट ब्रिज के पविलियन एंड का नाम बदलकर 'स्टुअर्ट ब्रॉड एंड' कर दिया जाएगा। ट्रेंट ब्रिज ब्रॉड का होम ग्राउंड रहा है। 2006-2023 तक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में इंग्लैंड का प्रतिनिधित्व करने वाले ब्रॉड ने पिछले साल संन्यास ले लिया था।

Load More