ब्रेड पकौड़े की दुकान पर भिड़े लोग, कड़छी के साथ चले लात-घूसे; वीडियो वायरल
हापुड़ (यूपी) में ब्रेड-पकौड़े की दुकान के बाहर पैसों के लेनदेन को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद के बाद जमकर मारपीट हो गई। घटना का वीडियो ऑनलाइन वायरल है जिसमें लोग एक-दूसरे पर कड़छी से हमला करते नज़र आ रहे हैं। पुलिस के मुताबिक, झगड़े में दो लोग घायल हुए हैं जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है।