बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी से पहले रणजी ट्रॉफी में खेलेंगे मोहम्मद शमी: रिपोर्ट्स
रिपोर्ट्स के अनुसार, भारतीय पेसर मोहम्मद शमी रणजी ट्रॉफी के 2 मैचों में बंगाल की तरफ से खेल सकते हैं। रिपोर्ट्स हैं कि शमी इस टूर्नामेंट में खेलकर आगामी बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के लिए अपनी तैयारियों को दुरुस्त कर सकते हैं। गौरतलब है कि शमी पिछले साल हुए वनडे विश्व कप के बाद कोई भी मैच नहीं खेले हैं।