बॉर्डर पार से आने वाले नकली नोट अब तुरंत होंगे ट्रैक, RBI ने सीमावर्ती ज़िलों में मशीनें कीं अनिवार्य
RBI ने बैंकों को निर्देश दिया है कि अंतरराष्ट्रीय सीमाओं से लगे ज़िलों की हर शाखा में नोट जांचने वाली मशीनें लगाई जाएं। इन मशीनों से नकली नोटों की तुरंत पहचान होगी और उन्हें ज़ब्त कर चलन में जाने से रोका जाएगा। RBI ने नकदी संभालने वाले बैंक कर्मचारियों को नकली नोट पहचानने की ट्रेनिंग देना भी अनिवार्य किया है।