बाराती बनकर रेड डालने पहुंचे आयकर अधिकारी, कारों पर लगे थे 'अभिनाश वेड्स नेहा' के पोस्टर
आयकर विभाग की टीम ने हाल ही में पूर्वी चंपारण (बिहार) स्थित रिपुराज एग्रो प्राइवेट लिमिटेड के कई ठिकानों पर छापेमारी की। आयकर अधिकारी बाराती बनकर करीब 30 गाड़ियों से रेड डालने पहुंचे थे और गाड़ियों पर 'अभिनाश वेड्स नेहा' के पोस्टर लगे थे। बकौल रिपोर्ट्स, रिपुराज ग्रुप के मालिक बिहार के पूर्व मंत्री व बीजेपी नेता के रिश्तेदार हैं।