पूर्वी चंपारण (बिहार) में शादी समारोह में जयमाला से ठीक पहले दूल्हे (25) की तबीयत अचानक बिगड़ गई और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इस घटना के बाद शादी रद्द हो गई और बारात बिना दुल्हन के वापस लौट गई। मृतक के भाई ने बताया कि जयमाला से पहले दूल्हे के पेट में अचानक तेज़ दर्द उठा था।