बेरूत में मिला हिज़बुल्लाह के शीर्ष कमांडर फुआद का शव: रिपोर्ट
रॉयटर्स ने लेबनानी सुरक्षा सूत्रों के हवाले से बताया है कि बेरूत (लेबनान) में एक इमारत पर इज़रायल द्वारा हमला किए जाने के एक दिन बाद मलबे में हिज़बुल्लाह के शीर्ष कमांडर फुआद शुकर का शव मिला है। इज़रायली सेना ने फुआद पर इज़रायल के कब्ज़े वाले गोलान हाइट्स में एक दर्जन युवाओं की हत्या करने का आरोप लगाया था।