ब्रैथवेट ने वेस्टइंडीज़ के लिए लगातार सर्वाधिक टेस्ट खेलने का सोबर्स का रिकॉर्ड तोड़ा

वेस्टइंडीज़ के कप्तान क्रैग ब्रैथवेट वेस्टइंडीज़ के लिए लगातार सर्वाधिक टेस्ट मैच (86) खेलने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। ब्रैथवेट ने वेस्टइंडीज़ के महान खिलाड़ी गैरी सोबर्स का रिकॉर्ड (लगातार 85 टेस्ट मैच) तोड़ दिया है। टेस्ट क्रिकेट में लगातार मुकाबले खेलने का रिकॉर्ड इंग्लैंड टीम के पूर्व कप्तान एलिस्टर कुक के नाम है जिन्होंने 159 मैच खेले थे।

Load More